जेएनकेटी मेडिकल कालेज मे संविधान दिवस मनाया गया। कहा सबसे प्यारा सबसे न्यारा संविधान हमारा।

 संविधान दिवस पर संविधान  प्रस्तावना पढ़ते चिकित्सक 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- संविधान दिवस के 75 वर्ष पुरे होने पर कोशी की आत्मा कहे जाने वाले जेएनकेटी मेडिकल कालेज सह अस्पताल में  संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जेएनकेटी मेडिकल कालेज के उपाधीक्षक डा. प्रिय रंजन भास्कर ने संविधान की प्रस्तावना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी देते हुए कहा संविधान की प्रस्तावना जिसे संविधान की "आत्मा" कहा जाता है। यह संविधान के मार्गदर्शक सिद्धांतों, उद्देश्यों और मूल्यों को निर्धारित करती है, जिसमें भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाना, और अपने सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करता है। यह बताता है कि संविधान की शक्ति का स्रोत भारत के लोग हैं। यह संविधान के निर्माण के कारणों और उन लक्ष्यों को परिभाषित करती है जो भारत ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद निर्धारित किए थे। उन्होंने कहा प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मौलिक मूल्यों पर जोर दिया गया है। और यह स्पष्ट करती है कि संविधान की शक्ति का अंतिम स्रोत भारत के नागरिक हैं। यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करती है। मौके पर उपाधीक्षक डा. अंजनी कुमार, डा. संतोष कुमार, डा. रहुल्ला, डा. दीपक कुमार, अर्चना कुमारी, संदीप कुमार, जयंत कुमार, शुभम कुमार, रतन कुमार, मेट्रोन रेणु कुमारी एवं सभी ए श्रेणी की परिचारिकाएं ने कहा सबसे प्यारा सबसे न्यारा संविधान हमारा।


Post a Comment

أحدث أقدم