कविता साहा को वोट देकर विजई बनाने की अपील करते सीएम
कोशी तक/ मधेपुरा:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में भय, अपराध और अराजकता का माहौल था, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद अमन-चैन और कानून का राज स्थापित हुआ।
नीतीश कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2006 में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि 430 नई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें कई योजनाएं मधेपुरा जिले से जुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की सभी पंचायतों में चार करोड़ की लागत से विवाह भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है। बिहार में दुसरी पार्टी के लिए कोई वेकेंसी नही है।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार रोजगार सृजन करने वाली सरकार है और नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।
إرسال تعليق