ट्रेक्टर हादसे में संदिग्ध हालात में चालक की मौत।

घटना के बाद उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़ 
शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते पुलिस 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 14 फुलहरा निवासी अरविंद ताती उर्फ फेंकू उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय सरयुग ताती की रविवार सुबह ट्रैक्टर हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरविंद सुबह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे उनके छाती एवं मुंह पर गंभीर चोटें आईं। उसे उठा कर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहा रेफरल मेडिकल कालेज से हायर सेंटर रैफर कर दिया। जिसकी मौत सहरसा में नीजी किल्नीक में इलाज के दौरान हो गया। वही उसके पुत्र ने हत्या की आशंका जाहिर की है। 

घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौके पर पहुंचे गांव के मुखिया पति अंगद साह एवं पंसस प्रतिनिधि सह मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजन इस अचानक हुए हादसे से बदहवास हैं और बार-बार यही कह रहे हैं कि अरविंद रोज की तरह खेत जा रहे थे, किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह सुबह इतनी दुखदाई साबित होगी।

Post a Comment

और नया पुराने