फुल माला का घेरा डालते एनडीए कार्यकर्ता
विजई माला पहनाकर कर जनता का आशिर्वाद दिलाते
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- चुनावी सभा के अंतिम दिन एनडीए के दिग्गज नेताओं ने सिंहेश्वर विधान सभा के जदयू उम्मीदवार डा. रमेश ऋषिदेव के पक्ष में वोट मांगा। साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा बिहार विकास की राह पर गतिशील है। बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास माडल को कई राज्य अपना रहे हैं। अभी हाल में ही नारी सशक्तिकरण को लेकर हर जीविका दीदियों को अपना बिजनेस के लिए 10 हजार राशी का भुगतान किया। चुनाव के बाद उसके बिजनेस को बढ़ाने के लिए 2 लाख का और सहायता कम ब्याज पर दिया जाएगा।
निर्दलीय उम्मीदवार बबलू ऋषिदेव ने किया डा. रमेश का समर्थन
वही मंच पर निर्दलीय उम्मीदवार बबलू ऋषिदेव ने पुर्व मंत्री और जदयू प्रत्याशी डा. रमेश ऋषिदेव का समर्थन करते हुए उनके समर्थक में हटने की घोषणा की।
मवेशी हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते शहनवाज हुसैन
राजद का माय समिकरण ध्वस्त- शहनवाज हुसैन
पुर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने मवेशी हाट में सभा को संबोधित करते हुए कहा विपक्ष के झांसे में नहीं आना है। अल्पसंख्यक समाज दरी बिछाने और कबाब खिलाने के लिए नहीं है। इस बार माय समिकरण पुरी तरह ध्वस्त हो गया। 14 परसेंट यादव को मुख्यमंत्री और 18 परसेंट मुस्लिम को ठगने का काम किया है। 2 प्रतिशत वाले को उप मुख्यमंत्री और 18 पर्सेंट मुस्लिम को झुनझुना देने की बात मुस्लिम समुदाय समझ चुकी है। उन्होंने कहा हम आपका बेटा आपसे अपील करता है की महा गठबंधन के ठगबंधन में नहीं पड़ना है। एनडीए के विकास पर डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करना है। उन्होंने 90 की दशक के जंगल राज की भी चर्चा की और कहा कि आज बिहार विकास की राह पर दौड़ रहा है नीतीश कुमार ने नारी सशक्तिकरण के लिए एक अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं को अपने पैर पर खड़ा होने के लिए जीविका दीदियों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी। उन्होंने कहा जब पुछा गया ढ़ाई करोड़ परिवार को नौकरी कहा से देंगे। तो कहा कहे है तो दे देंगे। और कहां से लेगा यह नहीं बता रहा है। उन्होंने सवालिया निशान में यह भी कहा कि क्या फिर नौकरी के बदले जमीन लेंगे। लेंड फोर जांब का स्कीम फिर चालु होगा। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार में जो विकास ने गति पकड़ी है। और नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री दिया है। बल्ब और पंखा जलाइए पंखा चलेगा तो लालटेन खुदे बूझे जाएगा। तीर चलेगा तो लालटेन छूट जाएगा। और कमल खिलेगा इसलिए नीतीश के विकास पर भरोसा करते हुए जनता से आदेश लेकर विधानसभा के प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव को जीत का माला पहना दिया।
मवेशी हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते रामनाथ ठाकुर
रामनाथ ठाकुर ने कहा यहां के प्रत्याशी डा. रमेश ऋषिदेव लगातार आपकी सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। आप लोग जिस धैर्य और साहस के साथ दिल्ली की कुर्सी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठने का काम किया। उसी धैर्य और साहस के साथ प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए 6 नवंबर को सभी काम धंधा छोड़कर तीर छाप का बटन दबा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करते हुए डा. रमेश ऋषिदेव को जीताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा 20 साल में मुख्यमंत्री काल में नीतीश कुमार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
मवेशी हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते सांसद लवली आनंद
डबल इंजन की सरकार में सिंहेश्वर विधानसभा का बोगी जोड़िए। सांसद लवली आनंद
शिवहर की सांसद लवली आनंद ने बाबा सिंहेश्वर नाथ को प्रणाम करते हुए कहा कि हम भी आपकी बेटी और बहू है। और 90 की दशक में बिहार को याद कीजिए कि उसे समय कोई घर से बाहर निकलता था। तो पूरे परिवार के लोग उसे घर वापस लौटने की प्रार्थना करते थे। उस समय न सड़क थी ना पुल पुलिया था ना बिजली थी चारों तरफ अंधेरा था। अपराधी दिन में उपद्रव मचाते थे। लेकिन 2005 से जब नीतीश जी ने गद्दी संभाली तो बिहार विकास की राह पर चल दिया। नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सबसे पहले पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। छात्राओं के लिए मुक्त शिक्षा और पढ़ने के लिए साइकिल और छात्रवृति देकर युवतिओं को आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं के धुआं से बहने वाले आंसू पोंछने के लिए उज्ज्वला योजना लागू की। और उसके तहत गैस और चूल्हा उपलब्ध कराया है। परिवार के स्वास्थ्य की सुविधा के लिए आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज करने का काम किया। चारों तरफ सड़क बन गया है एयरपोर्ट बन गया है घर-घर बिजली की सुविधा पहुंचने का काम किया। साथ ही125 यूनिट बिजली फ्री देने का काम किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सिंहेश्वर विधानसभा की बोगी को जोड़िए ताकि सिंहेश्वर विकास में पीछे नहीं रह सके। उन्होंने पूर्व के सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने निर्दोष आनंद मोहन को फंसा कर जेल भेजने का काम किया लेकिन नीतीश कुमार ने उसमें संशोधन कर उसको बाहर लाने का काम किया।
डा. रमेश को विजई माला पहनाते शहनवाज हुसैन
हमसे कोई भूल हुई तो हमको माफ कर दे- रमेश ऋषिदेव
सिंहेश्वर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी डा. रमेश ऋषिदेव ने खुले मंच से जनता से किसी भूल के लिए माफी मांगी। और कहां की बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार ने जो विकास का काम किया है। वह किसी से छुपा नहीं है। महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपया, 125 यूनिट फ्री बिजली, किसानों के खेती के लिए फ्री बिजली, सहित विकास की नदी बहा दिया है। इसलिए 6 नवंबर को ईवीएम मशीन के 2 नंबर पर तीर के निशान पर मतदान कर उनके हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता सियाराम यादव, बीजेपी मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रमुख इस्तियाक आलम, बैजनाथ चौहान, विजय कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, मनोज यादव, दीपक यादव, दानी लाल मंडल, प्रभाष मल्लिक, डा. गजेन्द्र मुखिया, अशोक साह, शंभू मंडल, मो. दिलशाद, चंदन ऋषिदेव, भीम सेन मंडल, मो. सफीक आलम, संतोष मंडल, उषा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें