विदाई समारोह में अवरुद्ध कंठ से बीडीओ ने कहा आप लोगों का प्यार जिंदगी में नही भुल सकुंगा।

 विदाई सह सम्मान समारोह में विदाई देते जनप्रतिनिधि और अधिकारी लिपिक और प्रधान लिपिक को सम्मानित करते नपं अध्यक्ष, प्रमुख 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड में अवस्थित कला भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन सीओ नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सिंहेश्वर में पदस्थापित बीडीओ आशुतोष कुमार का तबादला मधुबन के रहिका प्रखंड में होने के कारण प्रंखड के सभी अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स:सम्मान विदाई दी। विदाई देने का कार्यक्रम खत्म होने का नाम ही नही ले रहा था। हर कोई बढ़-चढ़ बीडीओ आशुतोष कुमार को सम्मानित करना चाह रहे थे। कला भवन का नजारा देखते ही बनता था। इस दौरान  नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष परवेज अशरफ आलम, प्रमुख इस्तियाक आलम, मनीष कुमार, राजु सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, पप्पू यादव, जय कृष्ण शर्मा, डा. प्रवीन कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीपीआरओ रोहित कुमार, बीईओ चंदन कुमार, बीसीओ निर्दोष कुमार, एमओ अजीत कुमार, पीओ सुधांशु कुमार, सीडीपीओ चंद्र कला देवी, एलएसबीए सीता राम ठाकुर ने मिथिला परंपरा अंतर्गत शाल, माला, पाग और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। पंसस, नपं अध्यक्ष ने वस्त्र और अन्य समान उपहार स्वरूप भेट किया। इस सम्मान समारोह में प्रखंड कार्यालय के लिपिक आशना श्रीवास्तव और प्रधान लिपिक अर्जुन पासी को भी तबादला के बाद सम्मानित किया गया। उन लोगों को भी उपहार दिया गया। विदाई समारोह में सम्मानित करते जनप्रतिनिधि 

इस अवसर पर बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा यहा हमें 3 साल हो गया लेकिन हमको याद नही किसी से हमको कोई दिक्कत हुआ हो। यह 3 साल मेरे जीवन का यादगार पल रहेगा। आप लोगों का प्यार कभी नही भुल पाऊंगा। इससे आगे उनका कंठ अवरूद्ध हो गया। ना चाहते हुए भी आंखों ने जबाव दे दिया। और सभी बंधनों को तोड़ती आंखों से बह चली। बीडीओ को सम्मानित करते जन प्रतिनिधि 

इस अवसर पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा नौकरी में तबादला लगा ही रहता है। अधिकारी अपने अच्छे व्यवहार के लिए याद किए जाते हैं। इनके अच्छे व्यवहार के लिए इनको सभी दिन याद किया जाएगा। वही प्रमुख इस्तियाक आलम ने कहा की 3 साल कैसे बीत गया पता ही नही चला हमे उम्मीद है कि अब डीडीसी बन कर मधेपुरा आए।  उप प्रमुख मुकेश यादव ने कहा 3 साल में बीडीओ साहब ने सभी सदस्यों को जो सम्मान दिया वह अविस्मरणीय है। 

राहुल कुमार ने बताया की यहा मेरा तबादला हुआ तो एक डर लग रहा था। लेकिन बीडीओ साहब ने जिस तरह मुझे पुत्र की तरह कदम कदम पर मार्गदर्शन दिया। सीओ नवीन कुमार सिंह ने कहा इनके कार्यकाल में सबसे बडी बात जिसका काम हुआ जिसका काम नही हुआ सभी इनसे खुश हैं। यही इनकी सबसे बड़ी सफलता है। वही सुपौल में बारिश के कारण बाढ़ की समिक्षा में व्यस्त रहने के कारण नव पदस्थापित बीडीओ ज्योति गामी को आने में थोड़ी देर हो गई। जिसे भी प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य के साथ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रमुख मुकेश यादव ने किया। मौके समिति प्रतिनिधि सिकंदर ऋषिदेव, अंकु सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अंगद साह, पिंटु कुमार, किसान सलाहकार मनोज कुमार, राणा संग्राम सिंह, ललन कुमार, शुभम कुमार, नवीश कुमार, राजीव कुमार, अभिषेक आनंद, अभिषेक सिन्हा, मो. उमर, सुनील सिंह, कुंदन कुमार, उमेश कुमार, देवनारायण ठाकुर, सर्वेश कुमार, मो. अब्बास, मो. आजाद, मुन्ना गोप, कुंदन कुमार, संजीव कुमार, अनिता कमारी, अनिल कुमार, रौनक परवीन, नीलम देवी मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم