नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नदी में डुबने वाला बच्चा की जांच करते चिकित्सक 



कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियान में सोमवार की शाम नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगियान वार्ड नंबर 10 निवासी सचिन कुमार के पुत्र राजकमल कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार राजकमल नदी पार कर रहा था। उसे पानी की गहराई का अंदेशा नहीं था। रेत के फिसलन भरे बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। उसने तैरकर बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और पानी पीने के कारण वह बेहोश हो गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां डा. प्रफुल्ल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तथा पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया। वहीं राजकमल की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

أحدث أقدم