अशोक वाटिका में लायंस क्लब में बांटा फेमिना को सदस्यता का प्रमाण पत्र।

 

राम जानकी मंदिर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाते लायंन दीपावली पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी में धमाल मचाते लायंस क्लब 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- लायंस क्लब सिंहेश्वर एवं लायंस क्लब सिंहेश्वर फेमिना के द्वारा दीपावली के पावन मौके पर भव्य और शानदार पहली दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों क्लब के सभी सदस्यों ने श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में भगवान श्री राम का पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। उसके बाद सदस्यों ने दीप जलाया और जम कर आतिशबाजी की। सभी सदस्यों ने इस भाग दौड़ भरी जिंदगी से सकुन का कुछ पल निकाल कर बच्चों की तरह हसी ठिठोली की और एक दुसरे को दीपावली की बधाई दी। मंदिर में दीप प्रज्ज्वलण का दृश्य देखते ही बनता था। सम्मानित और सार्टिफिकेट प्राप्त करते क्लब के सदस्य 

फेमिना को सार्टिफिकेट और पीन सौपा।

राम-जानकी ठाकुर बाड़ी में फुलझड़ी और पटाखें का शोर थमने के बाद अशोक वाटिका में फेमिना कल्ब के सदस्यों को सम्मानित करने और लायंस क्लब का इंटरनेशनल सार्टिफिकेट और पीन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विशिष्ट आगंतुकों को भी बाबा सिंहेश्वर नाथ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करने वाले सदस्य में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, फेमिना की अध्यक्ष राधा देवी, उपाध्यक्ष विष्णु प्रिया, सचिव अंजलिका भगत, कोषाध्यक्ष भगवती शर्मा, उपाध्यक्ष पुजा कुमारी, नुतन भगत, अर्चना दाधिच, खुशबू शर्मा, वीणा शर्मा, संगीता अग्रवाल, रेणु प्राण सुखका, प्रो. राखी भारती शामिल हैं। वही नए सदस्य डा. रमन चौधरी, डा. आनंद कुमार, डा. विधा भुषण, शंकर कुमार, रंजन कुमार, दीपक सोनी को भी लायंस क्लब का इंटरनेशनल सर्टिफिकेट और पीन देकर सम्मानित किया गया।

जायकेदार व्यंजन का उठाया लुत्फ।

 वही कार्यक्रम में सभी लायंस क्लब सिंहेश्वर और फेमिना के साथ अतिथिओं ने शानदार स्वादिष्ट पापड़ी चाट और विषेश जलेबी का लुत्फ उठाया। अपने पुत्र का जन्म दिन मनाते दोनों लायंस क्लब सचिव 

सिंहेश्वर के सचिव के पुत्र का मनाया जन्मदिन।

इस पावन अवसर पर लायंस क्लब सिंहेश्वर के सचिव राकेश रंजन और सिंहेश्वर फेमिना क्लब की सचिव अंजलिका भगत का पुत्र का जन्म दिन केक काट कर मनाया। सभी सदस्यों ने उसके उज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। साथ ही आईसक्रीम का आनंद लेते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की।

कार्यक्रम में लायंस क्लब मधेपुरा के चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन डा. एसएन यादव, जोनल चेयर पर्सन डा. आरके पप्पू,  उपाध्यक्ष डा. संजय कुमार, डा. गोपाल यादव, डा. बीएन भारती, डा. अर्पणा कुमारी, चंदन कुमार, सुधाकर पांडेय, लायंस क्लब सिंहेश्वर के अध्यक्ष डा. एसके सुधाकर, उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत, कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, राजेश कुमार राजु, सुदेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पप्पू यादव, सुमन देवी सहित सभी लायंस क्लब सिंहेश्वर फेमिना के खूबसूरत सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने