भाजपा बुथ सशक्तिकरण की एक बैठक संपन्न हुई।

 बीजेपी की बुथ स्तरिया बैठक हुई।



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:-भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर नगर की बैठक बाबा कम्पलेक्स परिसर में आयोजित की गई, जिसमें बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि त्रिभुवन मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं दलित, किसान, युवा और महिला सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत से जिताएगी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी। बैठक में कई निर्णय लिए गए। जिसमें बूथ सशक्तिकरण के लिए रणनीति बनाई गई। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया

एनडीए की योजना की दी जानकारी 

बैठक में विष्णु शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2014 से ही मातृ शक्ति को सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्य किए हैं। बिहार सरकार और केंद्र सरकार महिला रोजगार योजना के तहत महिला लाभुकों के खाते में 10 हजार रुपये भेज रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस बार फिर से नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।नगर मंडल अध्यक्ष ने योजना की जानकारी दी 

आज की बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र राम, पुर्व मंडल अध्यक्ष संजय पाठक, मंडल महामंत्री किशोर लेहरी, मंडल कोषाध्यक्ष लाल झा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संजय स्वर्णकार, मुरलीधर यादव, विनोद दास, संजय पोद्दार, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, पिंकी देवी, संतोष सिंह, धर्मदेव गुप्ता, सोनू सिंह, राम कुमार साह, रामचंद्र राम, कपिल देव कुमार, रविकांत राम, चंदन रमाणी, रजनीकांत सिंह, चंदन सिंह, कुंदन चौधरी, संतोष गुप्ता, रणधीर मंडल, अंगद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Post a Comment

أحدث أقدم