विकसित भारत के तहत एक दिन में ही लक्ष्य पुरा किया।

 विकसित भारत कार्यक्रम का आगाज करते शिक्षक गण



कोशी तक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- विकसित भारत कार्यक्रम के तहत उदाकिशुनगंज प्रखंड में एक दिन में लक्ष्य पूरा करने की उपलब्धि हासिल की गई है। इस कार्यक्रम में 69 मध्य विद्यालय और 16 उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चों का नामांकन विकसित भारत में करने का लक्ष्य रखा गया था।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदाकिशुनगंज निर्मला देवी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में जिला टेक्निकल टीम और प्रखंड टेक्निकल टीम का गठन किया गया था। प्रखंड टेक्निकल टीम लीडर बंदना कुमारी के निर्देशन में टीम ने इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।

विकसित भारत कार्यक्रम के उद्देश्य

- भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना

- आर्थिक विकास, सामाजिक समानता, और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना

- नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करना

विकसित भारत कार्यक्रम के तहत इस तरह के आयोजनों से युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उदाकिशुनगंज प्रखंड की इस उपलब्धि से अन्य प्रखंडों को भी प्रेरणा मिलेगी। टीम में टीम लीडर बंदना कुमारी, सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, प्रशुन्न सिंह, एवं अमृता कुमारी शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم