कोशी तक/ मधेपुरा:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तरणजोत सिंह द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित न्यू एनआईसी हाल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि नाम वापसी के पश्चात् अभ्यर्थियों को प्रतिक चिन्ह का आवंटन इस प्रकार किया गया है।
70- आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले 10 अभ्यर्थियों है। जिनमें जदयू के नरेंद्र नारायण यादव को तीर, दि नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया अख्तर मंसुरी को गैस का चूल्हा, विकास शील इंसान पार्टी नवीन कुमार को आदमी व पाल युक्त नौका, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी मोहन शर्मा को फूलगोभी, जन सुराज पार्टी के सुबोध कुमार सुमन को स्कूल का बस्ता, निर्दलीय अमर कुमार सिंह को एयर कंडीशनर, चानो ऋषिदेव को आलमारी, विनोद आशीष को बल्ला, रुबी कुमारी को चूरियां तथा विक्रम कुमार गुप्ता को बेबी फ्रॉक प्रतिक चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है ।
71- बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले 7 अभ्यर्थियों है। जिनमें जदयू के निरंजन कुमार मेहता को तीर, बीएसपी के रविन्द्र कुमार को हाथी, राजद के रेणु कुमारी को लालटेन, जन सुराज पार्टी के अमलेश राय को स्कूल का बस्ता, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्यूनिस्ट पंकज कुमार जायसवाल को बैटरी टार्च, निर्दलीय कर्ण कुमार मिश्रा को लेडी पर्स, मोहम्मद सजाम एयर कंडिशनर प्रतिक आवंटित किया गया है।
72- सिंहेश्वर अनु.जा. विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों 8 है। जिसमें राजद से चंद्रहास चौपाल को लालटेन, जदयू के रमेश ऋषि को तीर, बीएसपी के सुभाष कुमार को हाथी, जन सुराज पार्टी के प्रमोद कुमार राम को स्कूल का बस्ता, निर्दलीय बबलू ऋषिदेव को मोतियों का हार, बम-बम कुमार को मेज, मंजू देवी को फ्राक तथा बिरेंद्र कुमार शर्मा लैटर बाक्स प्रतिक आवंटित किया गया है
73- मधेपुरा - निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले 12 अभ्यर्थियों है। जिसमें जदयू की कविता कुमारी साहा को तीर, राजद के चन्द्रशेखर को लालटेन, आप के मुकेश कुमार को झाड़ू, बीएसपी के ललन कुमार राम को हाथी, आदर्श मिथला पार्टी के कामेश्वर यादव को मोतियों का हार, जागरूक जनता पार्टी प्रदीप कुमार को गैस का चूल्हा, दि नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया के मोहम्मद आशीफ आलम को एयर कंडीशनर, जन सुराज के शशि कुमार को स्कूल का बस्ता, जनशक्ति जनता दल से संजय यादव को ब्लैक बोर्ड, पोउटिसट ब्लाक इंडिया सुरेन्द्र यादव को बांसुरी, निर्दलीय प्रणव प्रकाश को अलमारी तथा संजय कुमार को सेब प्रतिक आवंटित किया गया है।
रात्री 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बंद रहेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा यह भी बताया गया कि मतदान के समय 12 वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग किया जा सकता है। रात्रि 10:00 से सुबह 06:00 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध है। निर्वाचन प्रचार में बच्चों एवं पशुओं का उपयोग नहीं किया जा सकता है। किसी प्रकार की सूचना/सुझाव/शिकायत पर टाल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करने का निदेश दिया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह-जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में सफल बनाने में जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की

إرسال تعليق