फोजी दीपक कुमार के अंतिम दर्शन को उमड़ा पुरा गांव
रोती बिलखती फोजी दीपक कुमार की पत्नी नीलू कुमारी
कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- दीपक कुमार, एक फौजी, जो गोरखा रेजीमेंट कटिहार में कार्यरत थे, का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। वह मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के घोषई वार्ड नंबर 03 के निवासी थे। दीपक की नियुक्ति दिसंबर 2013 में आर्मी में हुई थी और वह फिलहाल फील्ड हॉस्पिटल 316 गंगा नगर राजस्थान में नायक पद पर कार्यरत थे। दीपक के निधन की खबर सुनकर इलाके भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों में चित्कार मच गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से दीपक को विदाई दी
दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
गोरखा रेजीमेंट कटिहार के जवानों ने दीपक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मानंद यादव और हवलदार एस के सिंह सहित दो दर्जन सेना के जवानों ने श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किया। वही मृतक फौजी की पत्नी नीलू कुमारी को जवानों के द्वारा तिरंगा भी सौंपा गया। गार्ड ऑफ ऑनर एक सम्मान है जो आमतौर पर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है। यह सम्मान मृतक की सेवाओं और योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। मौके पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मानंद यादव, हवलदार एस के सिंह सहित गोरखा रेजीमेंट कटिहार से पहुंचे दो दर्जन सेना के जवानों, चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार, एएसआई शैलेन्द्र कुमार रंजन, चेयरमैन सुनील यादव, मुखिया पप्पू शर्मा, सरपंच दिनेश शर्मा, पंसस शशि दास, समाजसेवी कुंदन घोषई वाला, पिंटू यादव, मिथुन मिस्त्री, अरविंद शर्मा, उपेंद्र यादव, ग्रामीण पुलिस मनोज पासवान, विजय साह, श्यामदेव पासवान आदि उपस्थित थे।
चौसा से नौसाद आलम
एक टिप्पणी भेजें