कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड एवं अंचल वाहन चालक ने डीएम मधेपुरा से पत्र लिख कर मांग की है कि हम लोग प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में विगत कई वर्षों से दैनिक वेतन भोगी के रूप कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में 536 रुपये दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जाता है। जो परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं।
संविदा के आधार पर नियोजन : आप सभी वाहन चालकों को संविदा के आधार पर नियोजित करने की मांग की।
सम्मानजनक पारिश्रमिक मानदेय : सम्मानजनक पारिश्रमिक मानदेय का भुगतान करने की मांग की।
मांगों पर विचार करना: मांगों पर विचार करने और सक्षम पदाधिकारी को आदेशित करने की मांग की। मौके पर मो. रफिक उद्दीन, मो. समसुल, कुंदन कुमार, अनरजीत कुमार, कुमार प्रशांत सिंह, पिंटु यादव, पप्पू कुमार, संतोष कुमार, रूपक कुमार, मो. अली राहुल, मो. मासुम, मुकेश यादव मौजूद थे।

إرسال تعليق