रामेश्वर इंटर प्राइजेज के परिसर में महाबीर बजरंग एग्रो केमिकल ने किसान गोष्ठी की।

किसान गोष्ठी में शामिल किसान और अतिथि गण 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:-  रामेश्वर इंटर प्राइजेज के परिसर मे महाबीर बजरंग एग्रो केमिकल द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में वायो फर्टिलाइजर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी। इस बाबत पीएसएम अजय कुमार ने बताया की किसानों को अब केमिकल फर्टिलाइजर की जगह वायो फर्टिलाइजर का इस्तेमाल अधिक करना चाहिए।  जैसे माइको राजा वायो फर्टिलाइजर है। जो पेड़ को हरा भरा रखता है। अंदर से जड़ को फैलाता है। और मजबूत बनाता है। उन्होंने महाबीर बजरंग एग्रो केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के  बारे में विस्तार से बताते हुए कहा यह बिहार, झारखंड और नेपाल में कृषि रसायन उद्योग में एक जाना पहचाना नाम है। 2001 में इसकी स्थापना मैग्नीशियम सल्फेट नामक एकल उत्पाद के साथ बजरंग केमिकल्स के रूप में हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने तेज़ी से विकास किया और जिंक सल्फेट, ग्रैन्यूल्स कोटिंग प्लांट, उर्वरक सूक्ष्म पोषक मिश्रण इकाई, तरल-जैविक, जैविक और कीटनाशक निर्माण इकाई, धूल कीटनाशक निर्माण इकाई, ग्रैन्यूल्स कीटनाशक निर्माण इकाई और जैविक खाद प्रसंस्करण इकाई के लिए अपनी उत्पादन इकाई स्थापित की। किसानों को बताया की कंपनी ने गुणवत्ता नियंत्रण, लागत प्रबंधन और अनुसंधान एवं विकास के लिए एक सुसज्जित प्रयोगशाला स्थापित की है। अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ, कंपनी  मैग्नीशियम सल्फेट, जिंक सल्फेट, और अन्य कृषि रसायन, जो बेहतर फसल और उपज के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। साथ ही कंपनी ने 'असर, ब्रह्मास्त्र, त्रिनेत्र, सुदर्शन, कवच' और कई अन्य जैसे उत्कृष्ट उत्पादों की खोज में सफलता मिली है। किसानों ने भी कंपनी की दवा की सराहना की। रामेश्वर इंटर प्राइजेज के प्रोप्राइटर मनोज गुप्ता ने बताया यह मुजफ्फरपुर की कंपनी है। पिछले कई सालों से इस कंपनी के उत्पाद बाजार में प्रचलित हो गया। साथ ही मधेपुरा कृषि विज्ञान में सरकार द्वारा निशुल्क मिट्टी की जांच की जाती है। इसलिए मिट्टी जांच के बाद जांच के अनुसार फर्टिलाइजर का इस्तेमाल से उपज बढ़ेगी। मौके पर भवानीपुर  सरपंच रामानंद यादव, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, बाबा मंदिर के पुजारी पंकज ठाकुर, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, पुरूषोत्तम ठाकुर, विरेंद्र रमानी, अमरेंद्र साह, रमेश साह, गणेश साह, मो. गुलाब, कृष्ण कुमार यादव, मो. फरीद खातुन, उपेन्द्र शर्मा, अमरेश रमानी, नवीन सिंह, चंदेश्वरी रमानी, प्रमोद साह सहित मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم