शिवांश विवाह भवन में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न।


ग्रामीण मंडल की बूथ लेवल बैठक हुई 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:-  भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर मंडल ग्रामीण की कार्य समिति की एक बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह सिंहेश्वर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक के अध्यक्षता में शिवांश विभाग भवन मल्लिक टोला रामपट्टी सिंहेश्वर में संपन्न हुआ। बैठक में बूथ लेवल एजेन्ट 2 और बूथ कमिटी बनाने पर विषेश चर्चा की गई।

 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक साह, मंच संचालन भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान ने किया। मौके पर विधानसभा विस्तारक सिकंदर साह, निशु सिंह, रमाशंकर तिवारी, शिव शंकर चौहान, पम्पोल यादव, नारायण मंडल, पूनम देवी, विणा देवी, मुन्नी देवी, योगेंद्र ऋषिदेव, बलराम मंडल, गौरव सिंह, संतोष सिंह, इमरान खान, अंशुमान भारत, अरुण आनंद, राजीव रंजन, बीना देवी, साधु शरण सहित  मंडल पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने