इंडिया स्कील प्रतियोगिता के जागरूकता के लिए संगोष्ठी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक मधेपुरा में आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में छात्रों को इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कौशल क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु
प्रतियोगिता की संरचना: यह प्रतियोगिता दो मुख्य ट्रैकों में आयोजित की जाएगी - व्यक्तिगत और टीम-आधारित।
पंजीकरण प्रक्रिया : छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई गई, जो स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
आयु सीमा : प्रतिभागियों के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वही व्याख्याता स्वेता शिवांगी ने बताया इस प्रतियोगिता में 63 कौशल शामिल होंगे, जिनमें साइबर सुरक्षा, मेक्ट्रोनिक्स, विमान रखरखाव आदि जैसे उन्नत तकनीकी कौशल शामिल हैं।
प्रतियोगिता के उद्देश्य:
संस्थान के प्राचार्य मो. सनावर आलम ने कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना छात्रों को अपने कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करना। युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास में उत्कृष्टता का गुणगान करने का अवसर प्रदान करना।
एक टिप्पणी भेजें