दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सज रहा है सिरसिया दुर्गा मंदिर
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- कमरगामा पंचायत के सिरसिया में इस बार दुर्गा पूजा को और भव्य बनने के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सिरसिया की एक अहम बैठक हुई। जिसमें दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेला में इस बार 1100 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सत्संग प्रवचन, राशलीला, भजन कीर्तन के साथ साथ मेला में ब्रेक डांस झुला, राम झुला, टावर झुला, के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकान का आगमन हो रहा है।
सुरक्षा और पेयजल की होगी व्यवस्था।
मेरे में आने वाली भीड़ को देखते हुए कमिटी ने साफ सफाई के साथ साथ सुलभ शौचालय, शुद्ध पेयजल जल एवं मार्गदर्शन के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से सुचना देने की व्यवस्था की गई है। वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों के अतिरिक्त सिंहेश्वर थाना की पुलिस तैनात रहेगी। खासकर सप्तमी से दशमी तक एनएच 106 के किनारे मेला लगने के कारण भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए वहा सतर्कता बहुत जरूरी है।
एक टिप्पणी भेजें