कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में लगे ग्रेनाइट पत्थर पर श्रद्धालुओं के गिरने का सिलसिला जारी है। आज भी एक महिला श्रद्धालु के पैर फिसल कर गिरने से कान से खून निकल आया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर के निवासी संजीव मिश्रा की बहन बाबा सिंहेश्वर नाथ की पुजा अर्चना करने मंदिर पहुंची। वही मंदिर में पुजा करने गर्भ गृह में पुजा कर निकलने के दौरान गर्भ गृह के सीढी पर पैर फिसलने के कारण गर्भ गृह में ही गिर कर बेहोश हो गया। श्रदालुओं ने उसे उठाकर बाहर बरामदे पर होश में लाने का प्रयास करते रहे। लगभग आधे घंटे तक उसकी मालिश के बाद उसे होश में लाया जा सका। उसके कान से खुन निकलने के बाबजूद मंदिर में फास्ट ऐड कीट भी उपलब्ध नही हो पाया। मालूम हो कि मंदिर की सफाई में सलाना करीब एक करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। यानी साढे 7 लाख महीना आउटसोर्सिंग कर्मियों पर और सफाई सामग्री पर लगभग 80 हजार रुपए खर्च होने के बाबजूद सफाई नही दिखती है। ना ही कुआं पर रस्सी और बालटी की कमी दुर हो पा रही है। जबकि ज्यादातर श्रद्धालु ही गर्भ गृह की साफ सफाई में शामिल रहते हैं। सवाल उठना लाजिमी है कि अचानक ही इतना खर्चा बढ़ने के बाबजूद मंदिर में लगभग हर दिन किसी ना किसी के गिरने की घटना होती है।

एक टिप्पणी भेजें