मधेपुरा में 20 हजार रिश्वत लेते मठाई पुलिस शिविर प्रभारी को निगरानी टीम ने पकड़ा, पूछताछ के लिए ले गई पटना।

 मठाही शिविर प्रभारी को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 


कोशी तक/ मिठाई मधेपुरा:- मधेपुरा में मंगलवार की सुबह निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग ने मधेपुरा जिले के मिठाही पुलिस शिविर प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मितेंद्र मंडल वकील कुमार यादव से पैरवी के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और पुलिस शिविर से ही शिविर प्रभारी श्री मंडल को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे पूछताछ के लिए सहरसा ले गई है। वहां सर्किट हाउस में मामले का खुलासा किया।

डीएसपी निगरानी ने की पुष्टि।

निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। सत्यापन के बाद दावा दल गठित कर यह कार्रवाई की गई। दोपहर 2 बजे निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई और सत्यापन के बाद जाल बिछाकर थाना इंचार्ज को गिरफ्तार किया गया।

जमीन का था विवाद 

वकील कुमार यादव ने बताया कि उनका जमीन विवाद का टाइटल सूट पिछले कई सालों से चल रहा है। इस दौरान शिविर प्रभारी मितेंद्र मंडल लगातार उनसे रुपए की मांग करता रहा। उन्होंने कहा, 'करीब एक साल से मुझे परेशान कर रहा था।आखिरकार मैंने पटना में निगरानी विभाग में शिकायत की। आज मैंने जैसे ही 20 हजार रुपए उसे दिए, विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया।'

इस गिरफ्तारी के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आम लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। और निगरानी विभाग पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। 

Post a Comment

और नया पुराने