मुरलीगंज में पोल गाड़ने के दौरान करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

घटना की तफ़्सीस में जूटी मुरलीगंज पुलिस



कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज में पोल गाड़ने के दौरान करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जोरगामा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में ईट भट्ठा से पश्चिम टोला में गुरुवार को करीब 3 बजे बिजली पोल गारने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे साथियों ने आनन फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मो. मेराज आलम ने जांचोपरांत सचेन कुमार 25 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य दो मजदूर का प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी मजदूर सुशील यादव ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर से बिजली शट डाउन लेने की बात कहा गया था। इंजिनियर ने कहा कि शट डाउन ले लिया गया है। आप लोग पोल गाड़ सकते हैं। जैसे हीं गड्ढा में पोल गिराए झुकने के कारण पोल उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। इस दौरान तीन लोग मिलकर पोल पकड़े हुए थे। तार में पोल सटते हीं जोर का झटका लगा। दो लोग झटका लगते हीं फेका गए। लेकिन सचेन पोल से सटे रह गए। इस बीच कंपनी के लोग फरार हो गए। किसी तरह मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां सचेन की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशुआ वार्ड नंबर 6 निवासी स्व. जगदीश यादव के पुत्र सचेन कुमार 25 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल सुशील यादव (35), अजय यादव (35) और राकेश कुमार (25) के रूप में किया गया है। जानकारी होते हीं मृतक के परिजन मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। देर शाम तक शव सीएचसी में हीं थी। सूचना पर थाना से पुलिस पहुंचकर कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया कर रहे थे। वहीं मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ तारानंद कुमार ने कहा कि कंपनी के तहत मुरलीगंज पावर ग्रिड से जीतापुर के बीच 33 हजार नये लाईन के लिए पोलिंग का काम किया जा रहा है। पोल गाड़ने के दौरान एक मजदूर की मौत होने की जानकारी हुई है। घटना कैसे हुआ पता करते हैं। विभाग से मजदूर के हित में जो संभव होगा किया जाएगा। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजन के समक्ष शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने