कोशी तक/ ग्वालपाड़ा मधेपुरा:- मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गौतम कुमार 25 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान घनश्याम साह 26) वर्ष के रूप में हुई है। दोनों युवक ग्वालपाड़ा से अरार की ओर जा रहे थे, तभी दुधैला पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के मुख्य बिंदु:
हादसे की वजह : तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान : गौतम कुमार 25, ग्वालपाड़ा थाना के रही टोला निवासी राजीव कुमार के बेटे।
घायल युवक की पहचान : घनश्याम साह 26 ।
पुलिस कार्रवाई : घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक और फॉरच्यूनर को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।


إرسال تعليق