सिंहेश्वर पुलिस ने समकालीन अभियान में 5 वारंटी और एक शराबी को पकड़ा।

 सिंहेश्वर थाना में समकालीन अभियान में गिरफ्तार सभी 6 अभियुक्त 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 5 फरार वारंटी और एक शराबी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर थाना ने समकालीन अभियान के तहत कुर्की जप्ती के फरार अभियुक्त बेहरारी वार्ड नंबर 3 निवासी रामदेव सरदार का पुत्र राधे सरदार, तथा 3 इस्तीहारी वारंटी लालपुर निवासी मो. पोली का पुत्र मो. सब्बीर कुमार, लक्षमिनिया टोला लालपुर वार्ड नंबर 14 निवासी स्व. चंदेश्वरी मंडल का पुत्र अशोक मंडल एवं स्व. बिंदेश्वरी मंडल का  पुत्र निलम मंडल शामिल हैं। एक नन वेलेवल वारंटी लालपुर वार्ड नंबर 3 निवासी सुखाय ऋषिदेव का  पुत्र राम ऋषिदेव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये सभी अलग–अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिसके कारण न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट जारी था।

इसी दौरान शांति वन गली में शराब के नशे में हंगामा कर रहे मधेपुरा निवासी भजन राम का पुत्र सुमन कुमार को एसआई मृत्युंजय कुमार ने पकड़ा। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

Post a Comment

أحدث أقدم