कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड ने एसएचवीआर स्व-आकलन रिपोर्ट को समय से पहले ही पूरा कर लिया है, जो जिले में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रखंड के सभी 108 सरकारी विद्यालयों में एसएचवीआर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला तकनीकी टीम सदस्य अविनाश कुमार, विकास कुमार और सभी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।
एसएचवीआर सर्वेक्षण के उद्देश्य
विद्यालयों में स्वच्छता और हरित वातावरण को बढ़ावा देना।विद्यालयों को स्वच्छता, स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता के आधार पर मूल्यांकन करना। निरंतर सुधार को प्रोत्साहित करना और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को मान्यता देना।
पुरस्कार और मान्यता
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ सरकारी विद्यालयों को 1 लाख तक का कंपोस्ट स्कूल ग्रांट प्रदान किया जाएगा। 3 श्रेष्ठ राज्य और 10 श्रेष्ठ जिलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस इन वास एंड इंभाइराइमेंट फ्रेंडली नेचर के रूप में सम्मानित किया जाएगा। चुने गए 200 विद्यालय प्रमुखों को अनुभवात्मक शिक्षा हेतु एक्सपोजर वीजीट का अवसर मिलेगा।
नीप 2020 के उद्देश्य
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (नीप-2020) के उद्देश्यों को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालयों में स्वच्छता और हरित वातावरण सुनिश्चित करना। बच्चों के व्यवहारिक परिवर्तन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को मजबूत करना।सिंहेश्वर प्रखंड की समय पर पूर्ण की गई यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य प्रखंडों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
إرسال تعليق