बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह की शुरुआत

बीएन मंडल इंजीनियरिंग कालेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल का हुआ आयोजन।


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- बी.पी. मण्डल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा (बिहार) में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का भव्य शुभारंभ आज उत्साह और जोश के साथ हुआ। यह तीन दिवसीय खेल महोत्सव 29 से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “ सेलिब्रेशन मेजर ध्यानचंद एंड इंडिया स्पोर्टिंग स्प्रीट प्ले फोर फन प्ले फोर इंडिया” रखा गया है। इस अवसर पर कॉलेज परिसर खेल भावना और उमंग से गूंज उठा।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों के माध्यम से मेजर ध्यानचंद जैसी महान हस्तियों को याद करना हम सबके लिए गौरव की बात है।

पहले दिन की प्रतियोगिताओं में दौड़, शतरंज, टेबल टेनिस, रस्साकसी, शॉट पुट थ्रो और बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान और सभागार में दर्शकों की भीड़ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती रही।

इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह औ संयुक्त खेल प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी, दौड़, गाजर दौड़, शतरंज, टेबल टेनिस, शॉट पुट थ्रो तथा सुडोकू जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल के प्रति रुचि जागृत करना और उनमें टीम भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

खेल समन्वयक के रूप में डॉ. शकीला कुमारी, प्रो. हरे कृष्ण मिश्रा, प्रो. विक्की आनंद, प्रो. बबलू दास, प्रो. अमित कुमार और डॉ. मोहम्मद साजिद सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक खेल के लिए अलग-अलग संकाय सदस्य बतौर संयोजक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कॉलेज परिवार को उम्मीद है कि इस आयोजन से खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा और छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने