पानी में डुबने से एक बालक की मौत। पढ़ने स्कूल गया था बालक।

10 वर्षिय चंदन की डुबने से मौत के बाद मातम में परिवार 



कोशी तक / चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा के चौसा प्रखंड के फुलौत थाना क्षेत्र के फर्दापारी में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय छात्र चंदन कुमार की मौत हो गई। चंदन मोरसंडा पंचायत के कबीर टोला का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण

- चंदन कुमार स्कूल से टिफिन के बाद घर नहीं लौटा था।

- वह कुछ बच्चों के साथ चिरौरी के फर्दापारी बहियार में नहाने गया था।

- गहरे पानी में पैर फिसलने से वह डूब गया।

प्रशासन की कार्रवाई

- स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया।

- फुलौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

- अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आपदा मद से सहायता राशि दी जाएगी।

परिजनों का आरोप

- परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

- उनका कहना है कि स्कूल की लापरवाही के कारण बच्चे नहाने चले गए और हादसा हुआ।

चौसा से नौशाद आलम 

Post a Comment

أحدث أقدم