
कोशी तक/ मधेपुरा:- मधेपुरा में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें अंडर 14 और अंडर 16 वर्ग में साइकिल रेस, कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम
साइकिल रेस :
- अंडर 14 बालक वर्ग में राहुल कुमार गम्हरिया प्रथम।
- अंडर 14 बालिका वर्ग में पूजा कुमारी सिंहेश्वर प्रथम।
- अंडर 16 बालक वर्ग में हिमांशु कुमार मुरलीगंज प्रथम।
- अंडर 16 बालिका वर्ग में नीलू कुमारी मुरलीगंज प्रथम।
कबड्डी अंडर 16 बालक वर्ग:
मधेपुरा ने 49 अंक प्राप्त कर विजेता का कप जीता।
फुटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग :
बिहारीगंज ने तीन गोल दागकर विजेता का कप जीता।
आयोजन और सम्मान
- प्रतियोगिता का शुभारंभ कला संस्कृति पदाधिकारी सुश्री आम्रपाली कुमारी और मधेपुरा जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार विमल ने किया।
- सफल प्रतिभागियों को अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
إرسال تعليق