सीओ को दिशा-निर्देश देते डीएम तरनजोत सिंह
राजस्व महा अभियान का निरीक्षण करते डीएम, एडीएम
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड क्षेत्र में रैयती भूमि के दस्तावेज में सुधार करने हेतु राजस्व महा-अभियान के तहत घर घर जाकर राजस्व कर्मियों के द्वारा जमाबंदी की प्रति वितरित की जा रही हैं। राजस्व महा अभियान के औचक जांच क्रम में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तरणजोत सिंह के द्वारा जजहट मौजा में मंसूरी टोला में जमाबंदी वितरण के कार्य की जांच की गयी हैं। मौके पर अंचल अधिकारी नवीन कुमार सिंह उपस्थित थे। मंसूरी टोला में घर घर जाकर जमाबंदी पंजी का वितरण किया गया एवं जानकारी दिया गया की इस अभियान के तहत भूमि सम्बन्धी समस्याओं का समाधान किया जाना हैं। ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम, खाता, खेसरा, रकबा या लगान जैसी किसी गलती को ठीक किया जायेगा। यदि किसी भू-स्वामी की मृत्यु हो गयी है, तो उनके वारिसों के नाम वंशावली के आधार पर उत्तराधिकार नामांतरण हेतु आवेदन दे सकते हैं। इसके आलावा बंटवारा नामांतरण के तहत संयुक्त जमाबंदी में मामलो में आपसी सहमति या रजिस्टर्ड बंटवारे के आधार पर अलग-अलग जमाबंदी की जाएगी। साथ की जिन जमा बंदियों को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। उन्हें भी इस चरण में ऑनलाइन किए जाने हेतु आवेदन दे सकते हैं। मौजा ग्राम वार जमाबंदी वितरण किये जाने के पश्चात हल्का (पंचायत) वार कैंप का आयोजन किया जायेगा जिसमे रैयत आवेदन देकर अपेक्षित सेवा प्राप्त कर सकते हैं। सिंहेश्वर अंचल अंतर्गत सभी पंचायतों में दो बार दो-दो दिनों का कैंप आयोजन किया जाना हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए बताया गया कि कोई घर भी ना छूटे एवं कोई भी कर्मी अगर हवा बाजी में काम करते हुए पकड़ाता है, तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही वही अंचल अधिकारी में बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में विभिन्न तरीकों को दो-दो दिन का कैंप लगाया जाएगा।
إرسال تعليق