कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के जजहट सबैला पंचायत में तेज रफ्तार से बाईक से आ रहे युवक को सड़क किनारे बैठी महिलाओं ने ठीक से गाड़ी चलाने कहने पर विवाद में युवक ने महिला को थ्री नट के कुंदे से मार कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 महादलित बस्ती में नदी किनारे से तेज रफ्तार से आ रहे बाईक सवार से सड़क किनारे बैठी महिलाओं ने ठीक से बाईक चलाने की बात कहने पर युवक महिलाओं से उलझ गया। उसके बाद उसने सबैला वार्ड नंबर 9 निवासी बाल कृष्ण ठाकुर का पुत्र रविराज ने अपने दोस्तों सबैला वार्ड नंबर 9 के बौआ यादव और सोनु यादव को बुलाया। और उसके साथ हथियार लेकर हाथापाई करने लगा। इस दौरान उसकी मां उसको बचाने आई तो थ्री नट के कुंदा से उसकी मां बदामिया देवी के नाक पर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। वही उसके बाद ग्रामीणों ने रविराज को पकड़ लिया। दोनों युवक भागने में सफल रहे। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर रविराज की जम कर धुनाई कर दिया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष लव कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवेदन के आधार पर कारवाई की जाएगी।
कुंदा से घायल महिला को जेएनकेटी में इलाज मे ले जाते
एक टिप्पणी भेजें