कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- गणेश महोत्सव में रामलीला मंच का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी के साथ संयुक्त रूप से पुर्व मुखिया किशोरी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, उप प्रमुख मुकेश यादव, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य भास्कर निखिल, राजेश झा, पैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, बजरंग साह ने उद्घाटन किया। इस दौरान गणेश पुजा कमिटी ने सभी अतिथियों ने को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। वही रामलीला में प्रसंग नारद जी का मोह भंग कैसे हुआ इसकी विस्तृत प्रस्तुती दी गई। जिसमें कलाकारों में बिष्णु जी के रूप में धंजीत, इंद्र में रंजीत कुमार, विश्व मोहिनी के रूप में पप्पू कुमार, अप्सरा में राजा, विजय, सरोज, काला देव में ललित यादव, नारद में लाल जी ठाकुर, कामदेव में नंदन कुमार, राजा शिल निधी में मोहन शर्मा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वही गणेश आरती के बाद शुरू हुआ यह कार्यक्रम 10 बजे तक चला। मौके पर मौके पर उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, महासचिव प्रधान भारती, सचिव रामाशिष रमानी, कोषाध्यक्ष चंदन साह, सह कोषाध्यक्ष अमित कुमार साह, व्यवस्थापक कैलाश रामानी, कार्यालय प्रभारी राजेश पोद्दार, सहायक कार्यालय प्रभारी ईश्वर कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सूचना प्रभारी सुमित वर्मा, सह सूचना प्रभारी बबलू कुमार, पंडाल प्रभारी अमित कुमार भगत, सह पंडाल प्रभारी गोपाल भगत, पुजारी प्रदीप राम और विनोद साह, गुड्डू कुमार, रौनक कुमार, हिमांशु कुमार, राजू कुमार, गौरव कुमार, अविनाश कुमार और विष्णु कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
रामलीला मंच का उद्घाटन करते नपं अध्यक्षा पुनम देवी सहित अतिथि
नगर पंचायत अध्यक्ष को अंग वस्त्र से सम्मानित करते


एक टिप्पणी भेजें