मुरलीगंज में एक महिला का जीजा और दामाद के साथ था अवैध संबंध। तीनों ने मिलकर जसी की हत्या कर दी।

 

मामले की जांच करती मुरलीगंज पुलिस 
घर पर जांच के लिए पहुंची मुरलीगंज पुलिस 



कोशी तक/ मुरलगंज मधेपुरा:- मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खाड़ी दक्षिण गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी पुनीता देवी ने अपने जीजा राजेश यादव और दामाद अमित कुमार उर्फ गुरुदेव के साथ मिलकर अपने पति जसवंत यादव उर्फ जसी की हत्या कर दी।

हत्या की वजह

- मृतक की मां उर्मिला देवी ने बताया कि पुनीता देवी का जीजा और दामाद के साथ अवैध संबंध था।

- जसवंत यादव इसका विरोध करता था, जिससे तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

- पुनीता देवी ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी भी प्रेमी अमित से करा दी थी।

पुलिस की कार्रवाई

- मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- आरोपी पत्नी, जीजा और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم