18 अगस्त को पटना में किसान न्याय सम्मेलन को सफल बनाने की हुई बैठक।

 पटोरी मुखिया बने राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष 18 को पटना में किसान न्याय सम्मेलन के लिए बैठक करते कार्यकर्ता 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर के अशोक वाटिका में नव निर्वाचित किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 18 अगस्त को पटना के बापू सभागार में आयोजित किसान न्याय सम्मेलन को अभुतपूर्व बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया। साथ ही इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 12 अगस्त को मधेपुरा गौशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चंदानी, उपाध्यक्ष विधायक सुरेश यादव की उपस्थिति में 18 के किसान न्याय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक होगी। बैठक के लिए राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह केनेडी संचालन कर रहे हैं। और आज ही सिंहेश्वर प्रखंड में पटोरी मुखिया जय कृष्ण रजक को किसान प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर भुवनेश्वरी यादव, सुरेश राम, सहदेव यादव, जय कांत कुमार, छोटु कुमार, किंशु कुमार, अजय यादव, दिनेश यादव, राकेश कुमार सिंह, राय जवाहर, मुकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم