बाईक स्टंट कर सोसल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा। यातायात पुलिस ने काटा 11 हजार का चलान।

 बाईक के साथ गिरफ्तार कर 11 हजार का काटा चलान बाईक पर स्टंट करती युवती 


कोशी तक/ भर्राही मधेपुरा:-  मधेपुरा में बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का रिल बनाने वाली युवती पर यातायात डीएसपी चेतनानंद झा ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान युवती को पकड़ा और बाइक समेत थाने लाया।।

जानकारी के अनुसार युवती का नाम शालू बताया गया है। जिसके फेसबुक पर 16 हजार और इंस्टाग्राम पर 3900 फॉलोअर्स हैं। वह बिना हेलमेट खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। उसके कई वीडियो में बाइक पर खड़े होकर फुल स्पीड में चलते हुए स्टंट करते देखा जा सकता है।

थाने में युवती के अभिभावक को बुलाकर समझाया गया कि इस तरह की हरकत जानलेवा साबित हो सकती है। साथ ही 11 हजार रुपए का चालान काटा गया। पुलिस ने चेतावनी देते हुए युवती और बाइक को छोड़ दिया।

यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने लोगों से अपील की कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे अन्य वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी

Post a Comment

और नया पुराने