जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज सह अस्पताल में अत्य आधुनिक गर्भनिरोधक इंप्लांट की सुविधा का शुभारंभ।

 सबडर्मल इंप्लांट की सुविधा का शुभारंभ करते अधीक्षक 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:-  जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज सह अस्पताल में दीर्घकालिक अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए एक अति आधुनिक गर्भनिरोधक सबडर्मल इंप्लांट की सुविधा का शुभारंभ किया गया। जिसमें जेएनकेटी के महिला रोग विशेषज्ञ डा. चंचल के द्वारा महिला लाभार्थी रेखा कुमारी को सबडर्मल इंप्लांट लगा कर सेवा की शुरुआत की गई। जिससे 3 साल तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल सकता है। 

इस बाबत स्त्री एंव प्रसव रोग के एचओडी डा. पुनम कुमारी ने बताया की गर्भनिरोधक इंप्लांट एक छोटी, लचीली सुई की तरह होती है। जिसे आपकी बांह के अंदर त्वचा के नीचे लगाया जाता है। यह पुरी तरह सुरक्षित है। यह हार्मोन जारी करता है। जो आपको तीन साल तक गर्भावस्था से बचाता है। 

गर्भनिरोधक इंप्लांट  कैसे काम करता है?

एचओडी डा. पुनम ने बताया कि यह आपके अंडाशय को हर महीने अंडे जारी करने से रोकता है। यह गर्भाशय ग्रीवा के आसपास के तरल पदार्थ को भी गाढ़ा करता है। जिससे शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने से रोकना आसान हो जाता है। साथ ही यह एक प्रोजेस्टोजन हार्मोन छोड़ता है। जो गर्भधारण को रोकने में मदद करता है। 

गर्भनिरोधक इम्प्लांट के फायदे:

जेएनकेटी के अधीक्षक डा. नगीना चौधरी ने बताया कि यह अत्य आधुनिक गर्भनिरोधक इंप्लांट बहुत प्रभावी है। यह 99 प्रतिशत से अधिक और लंबे समय तक चलने वाला है। यह 3 साल तक उपयोग करने में आसान है। एक बार लगने के बाद आपको कुछ और करने की ज़रूरत नहीं है। 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज के उपाधीक्षक डा. प्रिय रंजन भास्कर ने बताया यह अत्याधुनिक गर्भनिरोधक इंप्लांट स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी बेहद सुरक्षित है। इसे एक स्वास्थ्य पेशेवर द्वारा लगाया और हटाया जाना चाहिए। और यह दोनों सुविधा जेएनकेटी मेडिकल कालेज में उपलब्ध है। मौके पर उपाधीक्षक डा. अंजनी कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. स्मृति कुमारी, डा. अश्विनी कुमार, डा. सोनाली, सोनम, निर्मला, पीएसआई के राजीव कुमार, साथ ही महिला विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने