कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- अंतरराष्ट्रीय डाक्टर दिवस और सीए दिवस पर लायंस क्लब सिंहेश्वर के द्वारा अशोक वाटिका में एक भव्य समारोह का आयोजन चिकित्सकों और सीए को सम्मानित करने के लिए रखा गया। कार्यक्रम का आरंभ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी और लायंस क्लब के अध्यक्ष डा. एसके सुधाकर और उनकी टीम द्वारा राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में पौधा लगा कर किया गया। उसके बाद अशोक वाटिका में 3 घंटे तक चले इस सम्मान को चिकित्सकों के नाम समर्पित किया गया। उनके द्वारा वैश्विक महामारी करोना में किए कार्यों को याद कर इस सम्मान समारोह में को यादगार बना दिया। लायंस क्लब सिंहेश्वर, मधेपुरा, मुरलीगंज और सहरसा से पहुंचे सभी चिकित्सक और सीए को सम्मान देते लोग भाव विभोर हो उठे। सम्मान ग्रहण करते चिकित्सकों ने कहा यह सम्मान हम लोगों को एक साल तक उर्जा देता रहेगा।डाक्टर दिवस पर चिकित्सकों को सम्मानित करते
इस अवसर पर मधेपुरा के पुर्व लायंस क्लब के अध्यक्ष डा. आरके पप्पू ने डा. विधान चंद्र राय की जीवनी का वर्णन करते हुए उनके संघर्ष की कहानी को इतिहास के पन्नों से निकाल कर ऐसे वर्णन किया की लोगों को लगा संजीव घटना देख रहे हैं। उन्होंने डा. विधान चंद्र राय के हर अनछुए पहलुओं को बताया। उनके गरीबों के प्रति प्रेम और प्रेमिका कल्याणी के प्रेम का वर्णन भी किया। एमबीबीएस की डिग्री के बाद उच्च शिक्षा के लिए एमआरसीएच के लिए लंदन में 29 बार उनके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया था। अंत में 30 वीं बार उनको ये मौका मिला। कलकत्ता ही नही वहा के हर लोगो के दिल में बस गए थे। उनकी दयनीय स्थिति ने उन्हें राजनीति में लाया। जो चिकित्सक अमेरिका के राष्ट्रपति केनेडी का इलाज करता था। गरीबों के लिए भगवान साबित हुआ। पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बन कर लोगों की सेवा का नया अध्याय भी लिख दिया। डा. कल्याणी के असफल प्रेम को नही भुला पाया और उनके नाम पर कई मेडिकल कालेज, शिक्षा का केंद्र बनवाया। चिकित्सकों को सम्मानित करती फेमिना ग्रुप की सदस्या
वही कार्यक्रम में लायंस क्लब सिंहेश्वर के दुसरी बार अध्यक्ष बने सदाबहार चिकित्सक डा. एसके सुधाकर ने कहा भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत 1991 में हुई थी। जब भारत सरकार ने औपचारिक रूप से 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस के रूप में घोषित किया था। यह वह दिन है जब भारत के चिकित्सा और राजनीतिक मामलों में एक प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रमुख व्यक्तित्व डा. विधान चंद्र राय का जन्म और निधन हुआ था।
सीएचसी सिंहेश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया डा. विधान चंद्र राय के जन्म और मृत्यु के अवसर पर डाक्टर दिवस मनाया जाता है। साथ ही डा. राय 5 बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने नर्स के महत्व को समझते हुए उनके लिए कालेज की स्थापना की।
मधेपुरा के पुर्व अध्यक्ष सीए मनीष सर्राफ ने सीए कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डा. संजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय डाक्टर दिवस का थीम " मुखौटे के पीछे कौन चिकित्सकों को ठीक करता है? " हमें डॉक्टरों की देखभाल और सहायता की आवश्यकता को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता और दृढ़ता के पीछे देखने की चुनौती देता है। हर दिन, डॉक्टर निस्वार्थ भाव से अपने मरीजों को प्राथमिकता देता हैं। भव्य समारोह में चिकित्सकों को किया सम्मानित
डा. बीएन भारती ने कहा डा. विधान चंद्र राय के जन्म मृत्यु पर मनाया जाता है। उन्होंने चिकित्सकों के डेडिकेसन का एक वाकया बताया कि 2014 में जोरदार भुकंप आया था। पटना मेडिकल कालेज में कई मरीजों का सर्जरी चल रहा था। लेकिन उस भुकंप के वाबजूद कोई भी चिकित्सक सर्जरी छोड़ कर बाहर नही निकला यह होता है चिकित्सकों का डेडिकेशन।डाक्टर दिवस पर पौधा लगाते लायंस क्लब के सदस्य
लायंस फेमिना ग्रुप की तेज तर्रार क्रियाशील सदस्या
मंच पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिसमें चार्टर प्रेसिडेंट एसएन यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डा. डीएन चौधरी, डा. आर के पप्पू, जेएनकेटी के उपाधीक्षक डा. अंजनी कुमार, सिंहेश्वर सीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार, डा. राजकिशोर, आई स्पेशलिस्ट डा. संजय कुमार, डा. पीके यादव, दंत चिकित्सा डा. गोपाल प्रसाद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.सुनिल कुमार, बीएन भारती, डा. संतोष प्रकाश, डा. खुशबू कुमारी, डा. रमन कुमार, सीए पुर्व अध्यक्ष मधेपुरा मनीष सर्राफ, मुरलीगंज से डा. रुपेश कुमार, डा. साकेत, डा. आई सी भगत को शाल और ट्राफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नव गठित सिंहेश्वर फेमिना ग्रुप 1 जुलाई को सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर गठित किया गया। जो एक रिकार्ड है। वही मंच संचालन सचिव राकेश रंजन ने किया। मौके पर कोषाध्यक्ष लायंन अरविंद प्राणसुखका, उपाध्यक्ष संजीव कुमार भगत, पप्पू यादव, अनिल भगत, सुदेश शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, बीएम अमित कुमार, मुकेश कुमार साह, रंजन कुमार, शंकर कुमार, राजीव कुमार बबलू, राजेश खेतान वही फेमिना ग्रुप से लायंन डा. प्रो. राधा कुमारी, अंजालिका भगत, विष्णु प्रिया, पुजा कुमारी, पुनम देवी, रेणु प्राण सुखका, अर्चना दधिच, संगीता अग्रवाल, कविता खेतान, रश्मि खेतान खुशबू शर्मा, वीणा शर्मा, पुनम अग्रवाल, जुली कुमारी, नुतन देवी शामिल थे।
إرسال تعليق