कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- नगर पंचायत सिंहेश्वर के राम जानकी ठाकुरबाड़ी स्थित अशोक वाटिका में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजद की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदान गहन पुनरीक्षण के लिए प्रदेश कार्यालय से आए पर्यवेक्षक के रूप में संयोजक आलोक यादव एवं सदस्य धीरेन्द्र कुमार ने कहा की मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ से मिलकर राजद के सभी पीएलओ किसी भी मतदाता का नाम नही छुटे इस पर ध्यान रखना है। बैठक में आए सभी पंचायत अध्यक्ष को अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभाने का निर्देश दिया गया। और बताया गया कि सभी अपने-अपने दायित्व को समझे। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, पंचायत समिति जयकांत कुमार, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण कुमार उर्फ बौआ रजक, दिनेश यादव, अजय यादव, गोपाल यादव, वीरेंद्र कुमार, जवाहर कुमार, मुकेश कुमार यादव, सरवन यादव, अरुण यादव, गोपाल साह, मो. अशफाक, गंगा तांती, शिवकुमार यादव, अनिल यादव, पंकज यादव, कुंदन कुमार, बबलू यादव, पिंटू यादव, सुनील चौपाल, भुपेंद्र यादव, विनोद कुमार, राकेश कुमार सिंह, सुरज कुमार अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें