मतदाता सूची से गरीबों का नाम हटाने की साज़िश के विरोध में महागठबंधन का चक्का जाम रहा।

 सिंहेश्वर में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करते महागठबंधन कार्यकर्ता


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:-  सिंहेश्वर बाजार में महागठबंधन के नेता के आहवान पर रेल, चक्का जाम, बाजार बंद सुबह 7 बजे से 12 तक रहा। इस दौरान स्थानीय विधायक चंद्र हास चौपाल ने कहा 2024 में चुनाव से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने 2025 में इस चुनाव के मतदाता सूची को चुनाव आयोग से मिलकर मतदाताओं के नाम चाटने का सजन रच रहे हैं इस दौरान विधायक श्री चौपाल ने कहा दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यकों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए 1973 से पहले का जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। जिसके आधार पर सबसे मजबूत आधार कार्ड के आधार को आधार न मान कर 9 नए आधार ले गए हैं। इस तुगलक की फरमान को वापस लेने के लिए महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, टी राजा के आहवान पर राज्य में महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। 
राजद के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने कहा केंद्र और राज्य सरकार के मिली भगत से मतदाता सूची से गरीबों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों का नाम हटाने की साजिश रची गई उसे सफल नही होने देंगे। उन्होंने कहा गरीब जमीन का का कागजात नही रख पाता वह व्याक्ति 30 साल 35 साल पुराना प्रमाण-पत्र कहा से रख पाएगा। सरकार को अपना यह तुगलकी फरमान वापस करना ही होगा। 
उप प्रमुख मुकेश यादव ने कहा महागठबंधन के द्वारा रेल चक्का जाम पूरी तरह सफल है। और जब तक सरकार का यह तुगलक की फरमान जारी रहेगा तब तक हम लोग इस तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को भी अगाह करते हुए कहा कि जिस राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक का आधार पर अब तक लोग मतदान करते आए हैं। उसे आधार को पुनः मान्यता दिया जाए अन्यथा इस तरह का विरोध जारी रहेगा। 
पूर्व राजद अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि पूरे बिहार में यह देश विरोधी सरकार मतदाता से उसका अधिकार छीनने का काम कर रहा है। जब तक इस सरकार को उखाड़ कर नहीं फेकेंगे तब तक दम नहीं लेंगे।
राजद के मो. असलम ने कहा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और राजनाथ सिंह पहले अपना जन्म प्रमाण पत्र दे तब जनता से 1 जुलाई 1987 से 2003 तक के जन्म का साथ प्रमाण पत्र खोजे इस तरह की जन विरोधी सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। 
पंचायत समिति सदस्य जयकांत कुमार ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद के आह्वान पर मतदाता के मतदान का अधिकार छिनने की जो साजिश चल रही है। इस साजिश के विरोध में महागठबंधन के नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक यह तुगलकी फरमान वापस नही होता हम लोगों इस तरह का विरोध करते रहेंगे। मौके पर भुवनेश्वरी यादव, अजय यादव, मो. सलमान, दिनेश यादव, सरवन यादव, पप्पू सिंह, नूर आलम, लुकमान आलम, रामकृष्ण पोद्दार, अमरेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र राम,जय प्रकाश यादव, गजाधर प्रसाद सिंह, मोहन मंडल, राजेन्द्र यादव, गोपाल साह, नवीन ठाकुर, बबलू यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

और नया पुराने