अपराधियों ने फुलकाहा गम्हरिया के पास बाईक लूट के दौरान आना कानी में बाईक सवार को मारी गोली। जेएनकेटी में इलाजरत।

 बाईक लूट में नाकाम रहने पर अपराधियों ने मारी गोली।



कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा:- मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने लूट के इरादे से एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुपौल जिले के सुखपुर वार्ड नंबर 12 निवासी अनमोल कुमार (32) के रूप में हुई है।

घटना के विवरण

- अनमोल कुमार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बिरेली में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था।

- गुरुवार की शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी फुलकाहा के पास अपाचे बाइक सवार 3 बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक लूटने की कोशिश की।

- लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने उसके कमर में गोली मार दी और मौके से भाग गए।

इलाज और पुलिस जांच

- घायल अनमोल का इलाज मधेपुरा के वर्षा हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोली निकाल दी है।

- वर्षा हॉस्पिटल की डॉ. रंजना कुमारी ने बताया कि गोली निकाल दी गई है और मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है।

- गम्हरिया थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि बाइक लूट की कोशिश के दौरान युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने