मंदिर परिसर के बेरिकेडिंग के पास उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री
श्रावणी मेला मंच पर मेला का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- श्रावणी मेला का उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री मधेपुरा के श्रवण कुमार ने मंदिर गेट पर मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर और मंदिर परिसर स्थित मेला मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कुमार ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की नगरी बाबा सिंहेश्वर नाथ एक शक्तिपीठ है। और आज हम यहां बाबा सिंहेश्वर नाथ के दर्शन और बिहार के विकास और समृद्धि की कामना के लिए आए थे। इसी अवसर पर आज एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन भी हुआ। यहां देश ही नहीं विदेश से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। और बाबा की कृपा है जो बिहार में मुख्यमंत्री के द्वारा विकास की दरिया बह रही है। मधेपुरा जिला में तीन-तीन महोत्सव सिंहेश्वर महोत्सव, गोपाष्टमी महोत्सव, बाबा विशु राउत महोत्सव हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बिहार में कला सांस्कृतिक विभाग से अलग अलग जगह पर 165 महोत्सव हो रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से सिंहेश्वर सहित 38 जगहों पर महोत्सव यानी बिहार में कुल 203 महोत्सव हो रहा है। बाबा की कृपा से बिहार सरकार का बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा बिहार सरकार ने 10 जुलाई से कानुन बना कर बिहार में अमीरी और गरीबी की दूरी को पाटते हुए 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को 400 की जगह 1100 रूपया पेंशन उसके खाते में डाल दिया गया है। जिसमें एक करोड़ 11 लाख 60 वर्ष से आयु के अधिक लोगों को पेंशन दी गई। अब 52 लाख 45 हजार अतिरिक्त लोगों को पेंशन दिया गया। मधेपुरा 2 लाख 18 हजार 321 लोगों को पेंशन दी जा रही है। पहले 9 करोड़ 7 लाख रुपैया पेंशन के मद में जाता था। जो बढ़कर 24 करोड़ 20 लाख रुपया हो गया है। और यह सब बाबा की कृपा है। सिंहेश्वर मंदिर के चौमुखी विकास के लिए 90 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें 10 करोड़ का आवंटन भी हो चुका है। उन्होंने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की व्यवस्था शौचालय और अतिरिक्त शौचालय, पानी के लिए समुचित आरओ की व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती, शिवगंगा में बेरिकेडिंग और एनडीआरफ की टीम तैनात रहेगी। स्वास्थ्य शिविर और जगह जगह सीसीटीवी कैमरे और नियंत्रण कक्ष में नियंत्रण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
वही सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा बाबा सिंहेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए दुर दुर से श्रद्धालु यहा पहुंचते हैं। राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद ही उनको राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न जैसा पुत्र प्राप्ति हुआ। मंच पर आगंतुकों को सम्मानित किया गया
पूर्व मंत्री सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष डा. रमेश ऋषिदेव ने कहा बाबा सिंहेश्वर नाथ दर्शन और पूजन के लिए आने वाले कावंरिया और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करें। आपसी सहयोग किस तरह होता है। वह बाबा भोलेनाथ के परिवार से अनुकरण लेने को कहा का बाबा के परिवार में जितने भी सदस्य हैं एक दुसरे की सवारी एक दूसरे का भोजन है। फिर भी वह किस तालमेल के साथ रहते हैं। वह अनुकरणीय है।
स्थानीय राजद विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा सावन में सभी सामाजिक संगठन कावंरिया और श्रद्धालुओं की सेवा में तत्परता से लगे रहते हैं। सिंहेश्वर के सभी लोगों के सहयोग से ही श्रावणी मेला सही ढंग से संपन्न होता है।
मधेपुरा के राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव ने कहा देवाधिदेव महादेव सृष्टि को बचाने के लिए खुद जहर पी लिए। लेकिन आज लोग एक दूसरे की टांग खींचने में लगे रहते हैं। जात पात के बंधन से मुक्त नही हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग राम की पूजा करते हैं लेकिन उनका संदेश को सही ढंग से नहीं समझते हैं। भगवान राम ने जाति व्यवस्था का विरोध करते हुए ही सबरी के जुठे बेर खाए।देवाधिदेव महादेव सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक करते प्रभारी मंत्री
मंदिर में पुजा अर्चना के बाद निकलते प्रभारी मंत्री
डीएम तरनजोत सिंह ने कार्यक्रम के आरंभ में सभी का स्वागत करते हुए बाबा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहराव के लिए जगह जगह टेंट, साफ-सफाई, पानी और रौशनी की व्यवस्था की गई है। यातायात के लिए ट्रेफिक की समुचित व्यवस्था, एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम और मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी। अपराधियों और घटना दुर्घटना के लिए प्रयाप्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ स्थानीय सेवा संगठन की सेवा ली जा रही है।
मौके पर एसपी संदीप कुमार सिंह, एसडीओ संतोष कुमार, डीएसपी मनोज मोहन, यातायात चेतनानंद झा, न्यास प्रबंधक संतोष कुमार, जीप अध्यक्ष मंजू देवी, नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, प्रमुख इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के सचिव दीपक यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق