बिहार आइडिया फेस्टिवल नवाचार और स्टार्टअप केंद्र बनेगा मधेपुरा
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 मधेपुरा को नवाचार और स्टार्टअप का केंद्र बनाने जा रहा है। इस फेस्टिवल का आयोजन उद्योग विभाग - स्टार्टअप बिहार, बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पूरे बिहार से 10,000 नए बिजनेस आइडिया एकत्रित करना है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
- तीन चरणों में आयोजन : जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर होगा आयोजन, जिसका अंतिम चरण पटना में होगा।
- पुरस्कार और फंडिंग : चयनित प्रतिभागियों को 10 लाख तक की फंडिंग, मेंटोरशिप, और विभिन्न उद्यमिता संसाधनों के साथ-साथ सम्मान और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
- मधेपुरा में आयोजन: 28 जुलाई को बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन।
आयोजन का उद्देश्य
बिहार में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। मधेपुरा के युवाओं को अपनी प्रतिभा और उद्यमशील सोच दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
إرسال تعليق