कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- 112 की टीम ने शनिवार को बैरबन्ना वार्ड नंबर 8 में मुस्लिम एवं हिन्दू महिला के बीच विवाद हो रहा है। इस सूचना पर थाना सिंहेश्वर को सूचना देते हुए वे घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्ष से एक -एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना लाया।
घटना के मुख्य बिंदु
- घटनास्थल पर दो पक्षों के लोग लाठी-डंडा, तलवार, फरसा लेकर आपस में मारपीट करने के लिए उतारू थे और तनावपूर्ण स्थिति थी।
- सिंहेश्वर थाना की गाड़ी और पुलिस पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए।
- मामला तनावपूर्ण देखकर दो मुख्य व्यक्ति - सुनील मंडल और मो. बेचन उर्फ बारिक मियां को थाना लाया गया और थाना गिरफ्त में रखा गया।
- घटना में दोनो पक्षों से 10-15 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे जिनकी पहचान नहीं हो सकी।
- दो समुदायों के बीच झगड़ा होने के कारण कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम मामला को देखते हुए सुनील मंडल और मो. बेचन उर्फ बारिक मियां और 10-15 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कि जा रही है।
إرسال تعليق