कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति में नई समिति के गठन के बाद आरोपों की जांच चल रही है। आवेदक वादी परिवार के सुमित कुमार सिंह ने डीएम से अनुरोध किया है कि आरोपी सदस्यों को मंदिर, न्यास और बैठक में आने पर रोक लगाई जाए।
आरोप:
- भ्रष्टाचार और अतिक्रमण: मवेशी हाट बंदोबस्ती में भ्रष्टाचार और मंदिर की भूमि का अतिक्रमण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
- अनैतिक गतिविधियां: संजीव ठाकुर पर न्यास कार्यालय में शराब पीने और मंदिर में न्यास कर्मी से मालिश कराने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
जांच और रोक:
- निष्पक्ष जांच: आवेदक ने मांग की है कि आरोपी सदस्यों को जांच तक किसी भी जांच अधिकारी के साथ बैठक और न्यास में आने पर रोक लगाई जाए, ताकि जांच निष्पक्ष हो सके।
पुर्व सदस्य का आरोप:
-सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के पुर्व सदस्य मदन मोहन सिंह ने भी संजीव ठाकुर समेत कई सदस्यों पर प्रतिमा सिंह धर्मशाला के एक कमरे में शराब, शबाब और कबाब के खेल का आरोप लगाया है।