कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु की पूजा के दौरान हादसा हो गया। 12 वर्षीय प्रत्युष कुमार अपने परिवार के साथ बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा करने आया था। पूजा के दौरान वह बरामदे से उतरते समय मंदिर में लगे पिसलन वाले पत्थल पर गिरकर बेहोश हो गया।
घटना की जानकारी:
- पत्थल पर गिरने से हादसा: प्रत्युष कुमार अपने परिवार के साथ पूजा कर रहा था, तभी बरामदे से उतरते समय पत्थल पर पैर फिसलने से वह गिरकर बेहोश हो गया।
- महिलाओं ने उठाया: मंदिर में पूजा कर रही महिलाओं ने उसे उठाकर बरामदे पर ले जाकर आधे घंटे तक मालिश की, जिसके बाद उसने आंखें खोलीं।
परिजनों की चिंता:
- परिजनों में कोहराम: प्रत्युष के परिजनों में उसकी स्थिति को लेकर चिंता फैल गई थी, लेकिन मालिश के बाद उसने आंखें खोल दीं।
स्थानीय लोगों की मांग:
- पत्थल के विकल्प की मांग: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस जानलेवा पत्थल के विकल्प की मांग की है, क्योंकि यह पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है।लगभग 15 दिन पहले पथ्थल पर गिरने से महिला का सर फट गया
पहले भी हुआ हादसा:
- मजदूर की मौत: लोगों ने बताया कि जब पत्थल लगाया जा रहा था, तब भी इसका विरोध किया गया था। पत्थल लगाने के दौरान एक मजदूर की इसी पत्थल पर पैर फिसलने से मौत हो चुकी है।
इस बाबत उपसमाहर्ता सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया की अगर वहा कटिंग नही होगा तो उसे करवाया जाएगा।
वही समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा वहा पर अविलंब कार्पेट बिछ दिया जाएगा। और 9 जून की बैठक में इसे रखा जाएगा।