ले जछंपुरैनी थाना ने 1 घंटे में रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया
कोशी तक पुरैनी मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बीपत चौधरी के रूप में हुई है, जो पुरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम धाना वासा का निवासी है।
गिरफ्तारी की जानकारी
- पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना और पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के आदेशानुसार मधेपुरा पुलिस द्वारा कांड में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
- पुलिस अधीक्षक महोदय मधेपुरा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय उदाकिशुनगंज के आदेशानुसार पुरैनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मामले की जानकारी
- नाबालिग लड़की के माता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुरैनी थाना कांड संख्या 121/2025 दर्ज किया गया है।
- आरोपी बीपत चौधरी पर धारा 76 बीएनएस और 8/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी दल
थानाध्यक्ष राघव शरण, श्रवण कुमार थाना के पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी/चौकीदार।
एक टिप्पणी भेजें