बारिश से चौसा मुख्य बाज़ार हुआ पानी-पानी, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

 


बारिश ने बदला शहर का शक्ल, सड़क  हुआ पानी पानी 


कोसी तक/चौसा मधेपुरा :- सोमवार की सुबह बारिश ने चौसा मुख्य बाज़ार की सूरत बिगाड़ कर रख दी। जिस देखिए उधर पानी ही पानी नजर आ रहा है। पुरा बाजार जल जमाव के कारण अस्त व्यस्त हो गया। सड़क हो या मोहल्ला सभी जगह पानी जमा हो गया है। चौसा बस्ती से मुख्य बाज़ार जाने वाली सड़क, कन्या मध्य विद्यालय से दुर्गा स्थान तक, चौसा बस स्टेंड से मुख्य बाज़ार जाने वाली सड़क, ग्रामीण बैंक से कांग्रेस कार्यालय तक, मुख्य बाज़ार से अरजपुर जाने वाली सड़क पर गांधी चौक से खोखन टोला तक से लेकर गांव ग्रामीण क्षेत्रों में भी घुटने भर तक पानी जमा हो गया है।

सोमवार को सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश। दोपहर तक चलती रही।

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परेशानी बढी और दुकान खोलकर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। लेकिन इक्के-दुक्के लोग ही बाजार पहुंचे। 

जल निकासी की समुचित व्यवस्था की लोगों ने की मांग। 

प्रखंड क्षेत्र के चौसा बस्ती अरजपुर, सोनवर्षा, मनोहरपुर, फुलकिया टोला, लक्ष्मीनिया, सोहरा टोला, भटगामा, लौआ लगान, चिरौरी, फुलौत, घोषई, आदि जगहों पर भारी जलजमाव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। अनीश चौधरी, आशीष कुमार, मुस्ताक आलम, टुनटुन साह आदि ने बताया कि यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती है। हालात यह है कि एक बार जलजमाव हो जाने पर इसे निकलने में हफ्ता लग जाता है।

चौसा से नौशाद आलम 

Post a Comment

और नया पुराने