50 हजार का ईनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। सिंहेश्वर, गम्हरिया सहित क्षेत्र के की लुटपाट और गोलीबारी का अभियुक्त था।

 50 हजार ईनामी बदमाश के साथ डीएसपी मनोज मोहन, थानाध्यक्ष 



कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रोशन कुमार उर्फ हिटलर हत्या कांड और गम्हरिया बाजार में रामकुमार भगत के दुकान पर गोलीबारी और सिंहेश्वर बाजार में किराना स्टोर से लूटपाट के मामले में 50 हजार रुपए का ईनामी और घटना के मुख्य आरोपी रामकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत डीएसपी मनोज मोहन ने कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा।

गिरफ्तार आरोपी के बारे में:

- रामकुमार पासवान: उम्र करीब 35 वर्ष, पिता महेंद्र पासवान, जोगबनी, वार्ड नंबर 06 थाना गम्हरिया, जिला मधेपुरा।

- अपराधिक इतिहास: रामकुमार पासवान पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूटपाट, और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

- सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना, मधेपुरा के गम्हरिया, सिंहेश्वर सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

- छापामारी:  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामकुमार पासवान को गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया।

- टीम का गठन: पुलिस अधीक्षक महोदय मधेपुरा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें गम्हरिया थानाध्यक्ष अकमल हुसैन, एसआई कन्हैया कुमार, एएसआई अवधेश कुमार सिंह, और सशस्त्र बल व चौकिदार शामिल थे।

आगे की कार्रवाई:

- पूछताछ और जांच: पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

- अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी: पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने