चौसा के मोरसंडा में आग लगने से 5 लोगों का घर जलकर राख।

Dr.I C Bhagat
0
आग से घर में रखा सभी सामग्री जलकर राख 
आग बुझाने की कोशिश में दमकल की टीम 


कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंडा पंचायत में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में 5 परिवारों के घर जलकर राख हो गए, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।

आग की घटना में निम्नलिखित संपत्तियों का नुकसान हुआ है:

- मोटर साइकिल: 1 मोटर साइकिल जलकर राख हो गई।

- बकड़ी: 7 बकड़ी जलकर मर गईं।

- साइकिल: 1 साइकिल जलकर राख हो गई।

- घरेलू सामान: चौकी, पलंग, कुर्सी, खाद्य सामग्री, कपड़े और मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक और सीओ शशिकांत यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री वितरित की। अंचल अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी स्तर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

चौसा से नौशाद आलम 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner