सड़क पर मक्का सुखा रहे 4 किसानों के खिलाफ एसडीओ ने की कार्रवाई।

Dr.I C Bhagat
0

 सड़क पर मक्का सुखाना पड़ा महंगा, 4 किसानों के खिलाफ कारवाई 



कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- उदाकिशुनगंज में एसडीएम एसजेड हसन ने रोड पर मक्का सुखा रहे चार किसानों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने किसानों के ट्रैक्टर-थ्रेसर को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसडीएम ने अंचलाधिकारी और दरोगा को निर्देश दिया है कि रोड पर मक्का सुखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कार्रवाई का कारण:

- रोड पर मक्का सुखाने से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे।

- इससे पहले झलारी में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

- नौगछिया से भटगामा फोरलेन, भटगामा से मधेपुरा तक आधा से ज्यादा सड़क पड़ मक्का सुखाना

कार्रवाई के तहत:

- चार किसानों के ट्रैक्टर-थ्रेसर को जब्त किया गया।

- सभी किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

एसडीएम के निर्देश:

- अंचलाधिकारी दरोगा को रोड पर मक्का सुखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

चौसा से नौशाद आलम 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner