कोसी तक /चौसा मधेपुरा :- चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने फीता काट कर विधिवत् किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि बिहार में नितिश कुमार के नेतृत्व में विकास का काम तेजी से हो रहा है। गांवों में शहर के तर्ज पर वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट खोला गया है। शहर की तरह गांवों से भी कचरा का उठाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में अनेकों विकास का काम किया गया है। प्रखंड क्रियान्वयन समिति इसका गठन राज्य स्तर, जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर बनाया गया है। उन्होंने कहा प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष मनोज प्रसाद और उपाध्यक्ष सुबोध सिंह है। सरकार के द्वारा संचालित सभी योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी हैं। इसमें सभी समस्या शिक्षा से जुड़ा हो, स्वस्थ्य से जुड़ा हुआ मामला हो, राजस्व से जुड़ा हो, पर्यावरण से जुड़ा हो, समाज कल्याण से जुड़ा मामला हो अन्य जो भी मामले हैं सारे मामले 20 सूत्र से जुड़े हुए है। कुछ दिन पहले यहां प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में एक बैठक हुईं थी। उसमें मैने भी भाग लिया था और विस्तार से अनेक सूत्रों पर हमारे मान्य सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को रखने का काम किया। और इस समिति के सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी पदेन होते हैं। और माननीय सदस्य भी इसके हैं तो इसमें कार्यालय के उद्घाटन में आपको बता देना चाहता हूं हमारे प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष और प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष समय निर्धारित करेंगे कि किस दिन अध्यक्ष बैठेंगे, किस दिन उपाध्यक्ष बैठेंगे कार्यालय में और जो भी जनता समस्या को लेकर कार्यालय आयेंगे और वह आवेदन पत्र देंगे और अध्यक्ष पदाधिकारी को बुला कर उस पर रिकॉण्डमेशन कर के भेजेंगे। इससे लोगों का काम आसान होगा। और इससे बहुत जनप्रतिनिधियों को इसकी ताकत मिलेगी। कल की बात बताते हुए कहा कल इस जिला के प्रभारी मंत्री सह 20 सूत्री मंत्री आए हुए थे। वहां पर जिला 20 सूत्री के सभी सम्मानित सदस्य भाग लिए थे।यहा से अबू सालेह सिद्दकी ने भाग लिया। बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि लोगों तक योजना पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, पदेन सचिव बीडीओ बृजेश कुमार दीपक, कृष्ण कौशल यादव, कुंदन कुमार बंटी, फरीद आलम, जीवन कुमार ज्योति, अन्य लोग थे।
चौसा से नौशाद आलम
एक टिप्पणी भेजें