150 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक वृद्ध की हुई मौत, चार मवेशी घायल

 रामपट्टी में 150 वर्ष पुरान पीपल का पेड़ गिरने से 1 मौत घटना की जानकारी पर पहुंचे 112 की टीम 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड के रामपट्टी पंचायत में एक विशालकाय 150 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि चार मवेशी भी इस पेड़ की  चपेट में आने से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र के लोग विशालकाय पीपल के पेड़ को देखने के लिए पहुंचते रहे। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद तेज आंधी के वजह से वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ को लंबाई और मोटाई काफी ज्यादा थी। पेड़ गिरने की वजह से पेड़ रामपट्टी वार्ड नंबर 7 निवासी 80 वर्षीय बिंदेश्वरी यादव के घर की ओर गिर गया। इस दौरान बिंदेश्वरी यादव घर के बाहर मचान पर बैठे थे। जो पेड़ के चपेट में आने से वह मचान सहित पेड़ के नीचे दब गए। जिस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि एक गर्भवती गाय सहित दो भैंस और दो गाय भी इसमें घायल हो गई। इस पेड़ के वजह से बिंदेश्वरी यादव का तीन कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस मचान पर बिंदेश्वरी यादव बैठे थे, उसपर पेड़ गिरने के कुछ देर पहले दस की संख्या में लोग बैठे थे। सभी को बिंदेश्वरी यादव के द्वारा भगा दिया गया था। और वह अकेले ही वहां मौजूद थे। रामपट्टी में 150 वर्ष पुराना पीपल के पेड़ गिरने से घायल मवेशी 80 वर्षिय वृद्ध की मौत से परिजन में शोक 

घटना के बाद पंचायत के मुखिया विजय सिंह, सरपंच विरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग घटनास्थल पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इस दौरान डायल 112 की टीम सहित थाना से पुलिस बल के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं विशाल पेड़ को काटकर सड़क से हटाने के लिए वन विभाग की टीम भी स्थल पर पहुंचकर पेड़ हटाने के दिशा में कार्य कर रही थी। थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने के वजह से एक वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अंचल अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर रिपोर्ट की मांग की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आपदा की राशि की प्रक्रिया की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने