महाशिवपुराण कथा के निमित्त कलशयात्रा में उमड़ी भक्तो की भीड़
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- 21 अप्रैल से 27 अप्रैल होने वाले महाशिवपुराण कथा का आज सुबह भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा से श्रीगणेश हो गया। सुबह जब महिलाओं की लंबी लंबी कतारें कथा स्थल से निकली तो एक भव्य कलश शोभायात्रा का दर्शन हुआ। गर्मी के कारण सड़क की तपिश को का संतुलन बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों ने कलशयात्रा मार्ग में जल का छिड़काव किया। कलशयात्रा मवेशी हाट से निकल कर दुर्गा चौक होते हुए पेट्रोल पंप से रोड़ नंबर 18 होते कथा स्थल पर पहुंची। वही कथा स्थल पर उमड़ी भीड़ ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वही भीड़ का लाभ उठा कर हाथ की सफाई में एक्सपर्ट महिलाओं ने लगभग 10 महिलाओं के गले का चेन साफ कर दिया। इस दौरान निर्मला देवी, सीमा देवी, बबीता देवी, वर्षा कुमारी, सहित कई महिलाएं ने शिकायत की। भंडारा शुरू करने से पहले भंडार पुजा करती नपं अध्यक्षा
भंडारा में प्रसाद का वितरण करते व्यापार मंडल अध्यक्ष
25 हजार लोगों उठाया भंडारे का लुत्फ।
कलशयात्रा के बाद कलश यात्रियों ने भंडारे में बने स्वादिष्ट पकवान के प्रसाद का भोग ग्रहण किया। अचानक भंडारा में उमड़ी प्रसाद लेने वाले की भीड़ के कारण पुरी बेलने के लोग कम पड़ रहे थे। उसी समय स्थानीय महिलाओं मोर्चा संभाला लिया। इस बाबत गौरीशंकर समिति के कोषाध्यक्ष अनुराग जयसवाल और सुनिल ठाकुर ने बताया लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एक टिप्पणी भेजें