बिजली गिरने से मौत, मृतक चंदेश्वरी साह का फाइल फोटो
कोशी तक/ भर्राही मधेपुरा :- मधेपुरा के भर्राही में रात आई आंधी और बारिश में आकाशी बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भर्राही वार्ड नंबर 1 निवासी फनी लाल साह का चन्देश्वरी साह आंधी बारिश को देखते हुए गाय और बछड़ा को घर के भीतर करने निकला। उसी समय तड़का तड़कने और आकाशिय बिजली गिरने से वही गिर गया। उसको गिरते देख उसकी पत्नी वहा पहुंची जिसके गोद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया 11 बजे बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।